Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल बंद, झुंझुनूं के हजारों किसान परेशान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल करीब दो माह से बंद पड़ा है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। झुंझुनूं जिले में हजारों किसान पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। किसान तहसील, जिला कार्यालय और ई-मित्र केंद्रों के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन समाधान कहीं नहीं मिल रहा।
किसान लालचंद व अनिता ने बताया कि पोर्टल बंद होने के कारण जिले के करीब ढाई हजार किसान पिता की मृत्यु के बाद अपने नाम से नया पंजीकरण नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं सैकड़ों ऐसे किसान हैं, जिन्हें 21वीं और चौथी किस्त की राशि नहीं मिली है और इसके लिए जरूरी अपडेट भी नहीं हो पा रहा। 

No comments