पहले एसपी ऑफिस फिर अस्पताल पहुंचे परिजन
श्रीगंगानगर के शिवपुर फतूही इलाके में कथित रूप से डीएसटी द्वारा पीछा करने पर गिरने के बाद 45 वर्षीय बलदेव ङ्क्षसह की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंच कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने पुलिस टीम पर कार्यवाही की मांग की। एसपी ऑफिस के बाद परिजन व ग्रामीण जिला सिविल अस्पताल में पहुंचे। इससे पूर्व मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने हिन्दुमलकोट पुलिस थाना में परिवाद देकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इधर जिला सिविल अस्पताल में पुलिस की एक टीम शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों का इंतजार करती नजर आई। दोपहर डेढ़ बजे परिजनों ने अस्पताल में पहुंच कर पोस्टमार्टम करवाने की सहमति दे दी। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव शिवपुरी फतूही निवासी बलदेव सिंह रायसिख ने कल दम तोड़ दिया था। वर्तमान में वह पंजाब के पंजावा में रहता था। गंभीर हालत होने पर डीएसटी की टीम बलदेव सिंह को लेकर फतूही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई थी।

No comments