Breaking News

जयपुर के एमएनआईटी कैंपस में तेंदुए की एंट्री से मचा हड़कंप - रेस्क्यू ऑपरेशन कर वन विभाग ने पकड़ा

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में तेंदुआ देखे जाने की सूचना फैलते ही छात्रों और स्टॉफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और वन विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया। बताया गया कि तेंदुआ आज सुबह से ही कैंपस में घूम रहा था और बाद में वह वीएलटीसी भवन में घुसकर घंटों तक छिपा रहा।
कॉलेज प्रशासन ने तुरंत भवन खाली करवाया और प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा घेरा बना दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की लोकेशन ट्रैस कर ऑपरेशन शुरू किया। लगभग तीन घंटे की कठिन मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू कर लिया गया।

No comments