Breaking News

कोणार्क मंदिर के गर्भगृह का रास्ता मिला

पुरी के कोणार्क सूर्य मंदिर के गर्भगृह का रास्ता मिल गया है। 9 मीटर की ड्रिलिंग के बाद रास्ता मिलने की सूचना एएसआई के सुपरिन्टेंडेन्ट डी.बी. गडनायक ने दी।
मंदिर की दीवारों की स्थिति जानने के लिए 17 इंच की कोर ड्रिलिंग की जा रही थी। मंदिर के पश्चिम दिशा की पहली पिंढ़ी पर 16 इंच की पाइप से 9 मीटर तक नो-वाइब्रेशन ड्रिलिंग की गई थी।
बता दें कि 13वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर के गर्भगृह को 1903 में ब्रिटिश प्रशासन ने संरचनात्मक कारणों से रेत और पत्थरों से भरकर सील कर दिया था। तब से लेकर अब तक पूरे 122 वर्षों तक यह बंद रहा।

No comments