जिम से प्रोटीन के डिब्बे और नकदी ले गए चोर
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में कुछ चोरों ने एक जिम को अपना निशाना बनाया। चोर जिम से 60 हजार की नकदी, 50 हजार रुपये की कीमत के प्रोटीन के डिब्बे, कैमरे की डीवीआर, एलईडी चोरी कर ले गए। सुबह जब जिम का मालिक जिम खोलने के लिए पहुंचा तो, घटना का पता लगा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
भरतपुर रूपवास रोड़ स्थित कौशल रिसोर्ट के पास शौर्य हेल्थ क्लब की है। जिम के मालिक बंटी तौमर ने बताया कि कल शाम वह अपनी जिम को बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह जब वह जिम को खोलने के लिए पहुंचे तो, जिम के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

No comments