अरावली बचाओ-राजस्थान बचाओ, जयगढ़ की पहाडिय़ों में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजस्थान की अस्मिता और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आज गुलाबी नगरी के जयगढ़ क्षेत्र में अरावली बचाओ अभियान के तहत एक विशाल साइकिल राइड का आयोजन किया गया. इस राइड का मुख्य उद्देश्य अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना था. प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस राइड में हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया.

No comments