Breaking News

हनुमानगढ़ एथेनॉल फैक्ट्री बवाल, टिब्बी में आज होगी महापंचायत, इंटरनेट सेवा की शटडाउन, 500 पुलिसकर्मी तैनात

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके के राठी खेड़ा गांव में बन रही एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीण आज टिब्बी में महापंचायत करेंगे. महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं. महापंचायत को देखते हुए मंगलवार रात से ही आगामी आदेशों तक टिब्बी इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. इस पूरे मामले को देखते हुए बीते 18 नवंबर से टिब्बी इलाके में धारा 163 भी लागू है. महापंचायत में किसी तरह का कोई बवाल नहीं हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने करीब 500 पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन थानों के प्रभारियों को टिब्बी में तैनात किया है.

No comments