Breaking News

दौसा में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा

दौसा में किसानों की बिजली समस्या को लेकर विधायक दीनदयाल बैरवा अधीक्षण अभियंता (एसई) ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे विधायक बैरवा ने किसानों की समस्या पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ में नारेबाजी कर रहे हैं। 
विधायक ने बताया कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में दौसा क्षेत्र में रात को बिजली आपूर्ति की जा रही है।

No comments