Breaking News

नागौर में स्लीपर-फैक्ट्री के मजदूर 7 दिन से धरने पर

नागौर के मेड़ता उपखंड की छापरी ग्राम पंचायत में संचालित एसीसी प्राइवेट लिमिटेड स्लीपर फैक्ट्री के मजदूर पिछले 7 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। आज 8वां दिन है लेकिन कम्पनी प्रशासन से अभी तक किसी प्रकार की वार्ता मजदूरों से नहीं की गई। इस हड़ताल के कारण रेलवे के लिए स्लीपर बनाने वाली फैक्ट्री में स्लीपर बनाने का कार्य पूरी तरह से रुक गया है।
मजदूरों ने कंपनी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे 12 से 15 घंटे तक काम करवाया जाता है, लेकिन इसके बदले में उन्हें किसी प्रकार का ओवर टाइम मानदेय नहीं दिया जाता। इसके अलावा, फैक्ट्री में मजदूरों के लिए कोई मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं है।

No comments