राजस्थान में 1 डिग्री तापमान, बर्फ की परत जमी
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवा फिर से मैदानी राज्यों में आने लगी हैं। सीकर में आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन यह दूसरी बार है जब सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक पहुंचा है। अलवर जिले में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दोनों ही जिलों में खेतों में फसलों पर बर्फ की परत नजर आई। अलवर में सूखी घास और लकडिय़ों पर भी ओस जम गई।
अगले 2 दिन तक चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिले में कोल्ड-वेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और सर्द हवा चलने से तेज सर्दी रहने की आशंका जताई है।

No comments