पुष्कर में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस पलटी
राजस्थान के पुष्कर के समीप ग्राम किंशनपुरा पेट्रोल पंप मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गोविंदगढ़ से पुष्कर की ओर आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आईं. घायलों में अधिकांश मजदूर बताए जा रहे हैं, जिनमें एक महिला सांवरिया भी शामिल हैं. सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए पुष्कर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया.
हादसा उस समय हुआ जब बस रोजाना की तरह गोविंदगढ़ से सवारियां भरकर पुष्कर की ओर जा रही थी.
हादसा उस समय हुआ जब बस रोजाना की तरह गोविंदगढ़ से सवारियां भरकर पुष्कर की ओर जा रही थी.

No comments