Breaking News

जोधपुर में वकील से धक्का-मुक्की करने वाला एसएचओ सस्पेंड

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में वकील भरतसिंह राठौड़ से धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्मा गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेकर मंगलवार सुबह पुलिस कमिश्नर, पुलिस उपायुक्त और कुड़ी थानाधिकारी को तलब किया।
पुलिस कमिश्नर ने कोर्ट में कहा कि आईपीएस स्तर के अधिकारी से जांच करवाई जा रही है। फिलहाल थानाधिकारी को सस्पेंड करके अन्य जो भी दोषी हैं, उन्हें भी थाने से हटाया जा रहा है।
कोर्ट ने वीडियो देखने के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जमकर फटकार लगाई। जोधपुर पुलिस कमिश्नर और सरकार को हिदायत दी कि सभी पुलिसकर्मियों को 'सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंगÓ दी जाए। किससे, किस तरीके से बात करनी चाहिए, कैसे लोगों से पेश आना चाहिए, यह पुलिस को आना चाहिए।

No comments