फर्जी अकाउंट से गेम खिलाकर लाखों का अवैध कारोबार करने वाली गैंग गिरफ्तार,
ऑनलाइन गेम के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का कोटा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फरियादी बन्नालाल से करीब 25 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद टीम ने गिरोह के चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह वर्चुअल मोबाइल नंबर और फर्जी अकाउंट के जरिए गेम खिलाकर प्रतिदिन लाखों का अवैध कारोबार करता था।

No comments