राजस्थान में बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद बढ़ेगी सर्दी
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 25 दिसंबर तक सर्दी सामान्य रह सकती है। क्रिसमस के बाद सर्दी बढऩे की संभावना है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा। सभी जिलों में आसमान साफ रहा और धूप रही। इससे कुछ शहरों में गुरुवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।
राज्य में गुरुवार को सबसे ठंडी जगह हिल स्टेशन माउंट आबू रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राज्य में गुरुवार को सबसे ठंडी जगह हिल स्टेशन माउंट आबू रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

No comments