इंडिगो क्रू संकट के बीच जयपुर से चार फ्लाइट्स स्थगित
राजधानी जयपुर से उडऩे वाली इंडिगो एयरलाइंस की चार अहम फ्लाइट्स को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। डीजीसीए के निर्देश और इंडिगो में चल रहे क्रू संकट के कारण एयरलाइन ने देशभर की उड़ानों में कटौती की है, जिसका सीधा प्रभाव जयपुर एयरपोर्ट पर भी दिखाई दे रहा है। लाइट्स के बंद होने से पैसेंजर्स के शेड्यूल पर असर पड़ा है, जिससे कई पैसेंजर्स को अब आखिरी वक्त पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।

No comments