Breaking News

कोटा कलेक्ट्रेट और जयपुर में हाईकोर्ट को धमकी:पुलिस ने परिसर को खाली करवाया

राजस्थान में सोमवार को कोटा में कलेक्ट्रेट और जयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट को धमकी मिली। धमकी के ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। कलेक्ट्रेट और हाईकोर्ट परिसर में सर्च की जा रही है।
कोटा में कलेक्टर की ऑफिशियल आईडी पर धमकी का ईमेल आने पर परिसर को खाली करवाया गया। पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता के साथ सेना के जवान भी जांच में जुटे हैं।
कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया- सोमवार सुबह करीब 7:20 बजे कलेक्ट्रेट को धमकी भरा ईमेल आया था। ईमेल में किसी व्यक्ति ने केरल से होने का दावा करते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है।

No comments