3 लाख लेकर टीचर भर्ती में डमी बनकर एग्जाम दिया
अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरपीएससी की सेकंड ग्रेड टीचर 2022 परीक्षा में बैठने वाले डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी डमी कैंडिडेट ने 3 लाख रुपए लेकर एग्जाम दिया था। डमी कैंडिडेट ने उस परीक्षा को भी पास कर लिया था। आरपीएससी की ओर से जब काउंसलिंग की गई तो उसमें फोटो मैच नहीं होने पर फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस पूर्व में मुख्य कैंडिडेट को गिरफ्तार कर चुकी है। डमी कैंडिडेट से पुलिस पूछताछ कर रही है।
अभय कमांड एडिशनल एसपी गणेशराम ने बताया- आरपीएससी की ओर से 2022 में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।
अभय कमांड एडिशनल एसपी गणेशराम ने बताया- आरपीएससी की ओर से 2022 में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई गई थी।

No comments