Breaking News

यातायात पुलिस ने मल्टीपर्पज स्कूल के पास से हटाया अतिक्रमण


श्रीगंगानगर में यातायात पुलिस थाना प्रभारी श्रीमती राजेश ने मंगलवार सुबह मल्टी पर्पज स्कूल के सामने सड़क पर खड़ी रेहडिय़ों, खोखों रखकर किए अतिक्रमण को हटवाया।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारी ने मल्टी पर्पज स्कूल के आसपास यातायात को प्रभावित करने वाली रेहडिय़ों एवं खोखो को सड़क पर यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां आड़े-तिरछे पार्किंग किए हुए ऑटो को सड़क के साइड में सही ढंग से पार्किंग कर सवारियां बैठाने को कहा। 

No comments