Breaking News

खेत मालिक ने मजदूर के नाम से दुकान आवंटित करवा ली


हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक मजदूर से धोखाधड़ी व मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। खेत मालिक ने मजदूर के नाम से पंचायत समिति से दुकान आवंटित करवा ली और 18 वर्ष तक किराया वसूल करता रहा। मजदूर को पंस से नोटिस मिला, तो खुद के नाम से दुकान आवंटित होने की जानकारी मिली।
पुलिस के अनुसार मलखेड़ा निवासी 42 वर्षीय आत्माराम पुत्र रणजीत ने रिपोर्ट दी कि वर्ष 2004 से 2008 के दौरान वह गांव मलखेड़ा निवासी होशियारसिंह की जमीन काश्त करता था। इसी दौरान होशियारसिंह ने मकान के लिए ऋण दिलाने का झांसा देकर उससे कई कागजातों पर अंगूठे लगवा लिए। बाद में ऋण फाइल खारिज होने की बात कहकर टाल दिया गया। 

No comments