Breaking News

एसएमएस में दवा से ज्यादा दुविधाज्काउंटर खाली, कतारें ठसाठस

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दवाओं की किल्लत अब मरीजों की सेहत पर भारी पडऩे लगी हैं। हालात ऐसे हैं कि खांसी-जुकाम से लेकर कैंसर, हार्ट, डायबिटीज और न्यूरो तक की जरूरी दवाएं काउंटरों से गायब हैं। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी मरीजों को 'कल आनाÓ का जवाब मिल रहा है, जबकि बाहर निजी मेडिकल स्टोर्स संचालक इस संकट को कमाई का मौका बना बैठे हैं। अस्पताल की ओपीडी में इस समय 70 से ज्यादा अहम दवाएं आउट ऑफ स्टॉक हैं, जिससे सीजनल के साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

No comments