Breaking News

राजस्थान में घने कोहरे के कारण नदी में पलटी कारें

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तरी हवा कमजोर हो गई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अलवर, धौलपुर सहित कई जिलों में कोहरे का असर बढ़ गया है।
शेखावाटी एरिया के साथ भरतपुर संभाग में शनिवार सुबह भी हल्का कोहरा छाया रहा। इस कारण विजिबिलिटी भी घटी है। स्टेट हाईवे व नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक भी सुबह के समय कम रहा। कोहरे का अधिक असर धौलपुर व भरतपुर जिले में देखा गया। धौलपुर के टिहरी का गांव में पार्वती नदी में दो कारें भी पलट गईं।

No comments