किसान के घर में बंधी भैंस व पाडी चोरी
हनुमानगढ़ के नोहर ग्राम रातुसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर में बंधी भैंस और एक पाड़ी चोरी कर ली। किसान सुबह उठा तो भैंस व पाडी गायब थी। पुलिस ने पीडि़त किसान तनूराम की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार तनूराम ने रिपोर्ट दी कि वह कृषि कार्य करता है और पशुधन भी रखता है। रोजाना की तरह 10 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वह अपने पशुओं को बांधकर परिवार सहित सो गया।
सुबह पशुधन को देखने गया तो पाया कि उसकी एक भैंस व एक पाड़ी गायब थी।

No comments