Breaking News

एसएमएस में शाम को ओपीडी शुरू करने की तैयारी

जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह  में अब शाम को भी ओपीडी शुरू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, यह शाम की ओपीडी सिर्फ जनरल मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों तक सीमित रहेगी, जबकि अन्य विभागों और सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टरों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। इसका मुख्य कारण दोपहर 3 बजे के बाद इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती भीड़ है, जो देर रात तक जारी रहती है।
दरअसल, ओपीडी का समय खत्म होने के बाद एसएमएस की पुरानी इमरजेंसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। शाम 6 से रात 12 बजे तक यहां मरीजों की भारी भीड़ रहती है। 

No comments