Breaking News

मौसम के बदले तेवर, पौष से पहले ही ठंड चरम पर

पौष मास कल शुक्रवार से शुरू होने वाला है लेकिन उससे पहले ही सर्दी के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। बीते 24 घंटे में उत्तर से आ रही बर्फीली हवा के कारण राजस्थान के कई शहरों में रात के तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक हुई गिरावट ने कंपकंपी छुड़ा दी है। बीती रात शेखावाटी में लगातार दूसरे दिन भी हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर जारी रहा और फतेहपुर में रात का तापमान जमाव बिंदू के नजदीक पहुंचने से कड़ाके की लगातार दूसरे दिन भी सर्दी के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। वहीं तीन जिलों में आगामी दो दिन शीतलहर चलने और पारा जमाव बिंदू तक पहुंचने का यलो अलर्ट जारी किया है।

No comments