Breaking News

पीएम मोदी की नागरिकों से अपील, भूली हुई पूंजी को नए अवसरों में बदलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को कहा कि 'आपका पैसा, आपका अधिकारÓ पहल का मकसद यह पक्का करना है कि हर नागरिक अपने हक का पैसा वापस पा सके, क्योंकि भारतीय बैंकों, बीमा और म्यूचुअल फंड कंपनियों में हजारों करोड़ रुपए बिना दावे के पड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, यह एक भूली हुई वित्तीय संपत्ति को एक नए अवसर में बदलने का मौका है। आइए, हम सब मिलकर एक पारदर्शी, आर्थिक रूप से सशक्त और समावेशी भारत का निर्माण करें।
उन्होंने बताया, भारतीय बैंकों के पास हमारे अपने नागरिकों के 78,000 करोड़ रुपए बिना क्लेम किए हुए पड़े हैं। इंश्योरेंस कंपनियों के पास लगभग 14,000 करोड़ रुपए बिना क्लेम किए हुए पड़े हैं। 

No comments