Breaking News

मौसम का पलटवार, 13,14,15 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में दिसंबर माह में जल्द ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हिमालय तराई क्षेत्र में अगले दो तीन दिनों में सक्रिय होने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मैदानी इलाकों में खून जमा देने वाली सर्दी का असर महसूस होने वाला है। माना जा रहा है कि उत्तर पूर्व दिशा से प्रदेश में बर्फीली हवा भी चलने के आसार हैं जिसके कारण कड़ाके की सर्दी अब धूजणी छुड़ाएगी।
राजस्थान के उत्तर पूर्वी इलाकों में आगामी 13, 14, 15 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बर्फीली हवा चलने पर सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़ में कड़ाके की सर्दी पडऩे और शीतलहर चलने की संभावना है। 

No comments