Breaking News

इंदौर-जोधपुर की सीधी उड़ान आज से बंद

जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी को आज एक बड़ा बदलाव किया गया  है. इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर से जोधपुर आने वाली फ्लाइट को आज से बंद कर दिया गया है. फ्लाइट संख्या 6ई7359 अब जोधपुर नहीं आएगी. इसके साथ ही जोधपुर से इंदौर के लिए भी आज से सीधी एयर कनेक्टिविटी पूरी तरह समाप्त हो गई है. इस फैसले से यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लगातार फ्लाइट्स बंद होने के चलते जोधपुर की एयर कनेक्टिविटी अब सिमटकर सिर्फ  7 शहरों तक ही सीमित रह जाएगी.

No comments