हरियाणा पुलिस के एसआई सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
राजस्थान में आरोपियों से पैसे वसूलने के मामले में पकड़े जाने पर सिरसा साइबर पुलिस थाना के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में राजस्थान गए थे, वहां पर आरोपियों से 6 लाख रुपए वसूल लिए। मगर, एनवक्त पर राजस्थान की एसीबी की टीम ने तीनों को पकड़ लिया।
हालांकि राजस्थान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन इसकी रिपोर्ट हरियाणा पुलिस डिपार्टमेंट को भेज दिया गया। इसका संज्ञान लेकर सिरसा एसपी दीपक सहारन ने तीनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
हालांकि राजस्थान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन इसकी रिपोर्ट हरियाणा पुलिस डिपार्टमेंट को भेज दिया गया। इसका संज्ञान लेकर सिरसा एसपी दीपक सहारन ने तीनों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

No comments