Breaking News

राजस्थान में यहां चौथे दिन भी इंटरनेट बंद

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर पिछले चार दिनों से जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन अब टकराव के दौर में पहुंच चुका है। हालात बेकाबू न हों, इसके लिए प्रशासन ने चौथे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया।
शुक्रवार दोपहर कोर कमेटी की बैठक गुरुद्वारे में बुलाई गई है। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक हनुमानगढ़ कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर नहीं किया जाता, तब तक प्रशासन से किसी तरह की बातचीत नहीं होगी। 

No comments