Breaking News

गोवा अग्निकांड; क्लब मालिकों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

गोवा के नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' आग मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। थाई पुलिस अब दोनों को बैंकॉक लेकर जा रही है। वहां सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर भारतीय एजेंसियां उन्हें अपनी कस्टडी में लेंगी। इसके बाद उन्हें सुआन फू इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा। पासपोर्ट रद्द होने के कारण भारतीय दूतावास उन्हें इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करेगा।

No comments