Breaking News

हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट को धमकी:जिला न्यायालय परिसर भी खाली कराया

हनुमानगढ़ में कलेक्ट्रेट कार्यालय को धमकी मिली है। इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट को खाली करवाया गया है। बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
ईमेल के जरिए यह धमकी मिली। कलेक्ट्रेट के पास ही स्थित जिला न्यायालय परिसर को भी एहतियातन खाली कराया गया है। कलेक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बड़ी संख्या में दमकल की गाडिय़ां भी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गई हैं।

No comments