जालोर में नर्मदा पाइपलाइन फटी, अनार और जीरे की कई बीघे की फसल बर्बाद
राजस्थान के जालोर जिले के निंबलाना गांव के किसान नर्मदा पाइपलाइन के बार-बार फटने से परेशान हैं. यहां से गुजऱनेवाली नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन पिछले कुछ महीनों में 10 बार लीक हो चुकी है. बार-बार हो रहे इन लीकेज के कारण किसानों के खेत जलमग्न हो रहे हैं और अनार, जीरा सहित अन्य फसलें लगातार चौपट हो रही हैं. रविवार को एक बार फिर पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हुआ, जिससे आसपास के खेतों में घुटनों तक पानी भर गया. खेतों में लगाए गए अनार के पौधे पानी में डूब गए, कई किसानों की जीरे की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई.

No comments