Breaking News

पावनधाम मंदिर में श्रीमद्भागवत 8 मार्च से


श्रीगंगानगर के महावीर कॉलोनी स्थित श्री रामदूत हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से संचालित पावनधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आगामी वर्ष 2026 में 8 से 15 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरिद्वार के विवेकानंद महाराज श्री मद्भागवत कथा द्वारा ज्ञान रस की गंगा बहाएंगे। इस संबंध में मंदिर समिति की ओर से रविवार सुबह मन्दिर में स्थापित बालाजी महाराज के समक्ष बाबा को विशेष अर्जी लगाई गई। 
मंदिर प्रधान अशोक परूथी ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम मन्दिर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई जिसमें मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष ताराचंद छींपा सहित सेवादार मौजूद रहे।

No comments