गोदारा गल्र्स में साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
श्रीगंगानगर के चौ बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में उमंग 'अभिव्यक्तिÓ के अंतर्गत सोमवार को साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन शुरु हुआ। आज काव्यपाठ प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत पंजाबी और राजस्थानी भाषा में काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित हो रही हंै।
समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. पूनम सेतिया ने कहा कि साहित्यस्व की अभिव्यक्ति है। एकांत में बैठकर व्यक्ति स्वयं से बात करता है। हमें साहित्य पठन को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। प्रो. श्यामलाल ने कहा साहित्य जीने की राह दिखाता है, वह जीवन का प्रतिबिम्ब है वह जीवन के प्रति समर्पण भी है।

No comments