Breaking News

राम नगरी को अनमोल भेंट, 2.5 करोड़ की स्वर्ण-हीरा जडि़त श्रीराम प्रतिमा से सजी अयोध्या

अयोध्या में श्रीराम भक्तों के लिए विशेष उल्लास और श्रद्धा का संदेश लेकर आया। कर्नाटक से लाई गई भगवान श्रीराम की एक अत्यंत भव्य और दुर्लभ प्रतिमा को विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु प्रस्तुत किया गया। इस पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रतिमा का अनावरण कर भक्तों को दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया। 
यह दुर्लभ प्रतिमा प्रसिद्ध तंजौर कला शैली में तैयार की गई है, जिसे बेंगलुरु के ख्यातिप्राप्त कलाकार और मूर्तिकार डॉ. फन्र्डवीस ने निर्मित किया है। सोने की आभा, हीरों व अन्य बहुमूल्य रत्नों की सजावट और सूक्ष्म कारीगरी इसे विशिष्ट बनाती है। यह कृति भारतीय कला और शिल्प परंपरा की समृद्ध विरासत को दर्शाती है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

No comments