राजस्थान में आज शाम होगी कैबिनेट की बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार शाम कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी होगी। नए साल से ठीक पहले होने जा रही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। चुनाव में दो संतान के नियम में छूट देने पर सरकार विचार कर रही है। कैबिनेट में इस पर चर्चा हो सकती है। युवा नीति को भी मंजूरी मिल सकती है। सौर ऊर्जा को लेकर भू-आवंटन हो सकते हैं। कैबिनेट बैठक का एजेंडा मंगलवार दोपहर तक तैयार होगा।
आज की बैठक में यह मुद्दा हो सकता है कि दो संतान का नियम हटेगा या नहीं? नियम के अनुसार मामला यह है कि अगर किसी व्यक्ति की 1 जून 1995 के बाद 2 से अधिक संतान हैं, तो वो पंच-सरपंच, जिला परिषद सदस्य या प्रधान का चुनाव नहीं लड़ सकता है।

No comments