Breaking News

चार ट्रेनों का रूट दो महीने के लिए बदला

उत्तर रेलवे के राजपुरा-बठिंडा रेलखंड पर दोहरीकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की चार ट्रेनों का संचालन आगामी दो महीने तक बदले मार्ग से किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस तकनीकी कार्य की वजह से जोधपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों के नियमित संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन के दोहरीकरण का कार्य वर्ष 2019 में शुरू किया गया था और यह लगभग 2500 करोड़ रुपये की परियोजना है। इस 173 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से लैस किया जा रहा है।

No comments