जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत में तीन माह से जल संकट, ग्रामीणों ने उठाई समाधान की मांग
राजस्थान के विधानसभा फुलेरा की जयसिंहपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से चल रहे जल संकट ने ग्रामीणों को भारी परेशानी में डाल दिया है। पानी की नियमित सप्लाई ठप होने के कारण गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने पंचायत को सौंपे गए आवेदन में बताया कि पेयजल लाइन कमजोर पड़ गई है और पिछले कई महीनों से पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आ रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी लाने की मजबूरी हो गई है। महंगा पानी डलवाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से समस्या का त्वरित समाधान करने तथा जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

No comments