जयपुर में आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण आग
जयपुर में आइसक्रीम की एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। 22-गोदाम फायर स्टेशन की 10 गाडिय़ों ने कई फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में रखे एलपीजी गैस के तीन सिलेंडरों को बाहर निकाल फटने से बचा लिया गया। भीषण आग से आईसक्रीम फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
सीएफओ गौतम लाल ने बताया- 22-गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में आईसक्रीम की एक फैक्ट्री में आग लगी थी। सुबह करीब 5 बजे बंद फैक्ट्री से धुएं की गुब्बार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटे उठती दिखाई दी। फैक्ट्री के बाहर मौजूद वर्कर ने आग लगने की सूचना 22-गोदाम फायर स्टेशन को दी।

No comments