स्वच्छता का महाअभियान: निगम की टीम जुटी
जयपुर शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम स्थानीय लोगों के सहयोग से आज सुबह निगम की टीम सड़कों पर उतरी। जोन उपायुक्त से सफाईकर्मियों ने अभियान में श्रमदान किया। शनिवार से निगम ने स्वच्छता का महाअभियान शुरू किया है। सुबह-सुबह मानसरोवर जोन उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा झाडू के साथ श्रमदान करते हुए नजर आए। वहीं, विद्याधर नगर जोन के वार्ड सात में भी निगम की टीम ने श्रमदान किया। यह 10 दिवसीय सफाई अभियान शहर के सभी 12 जोन में शुरू किया गया है। निगम ने इसे 10 दिन 10 स्थल नाम दिया है।

No comments