Breaking News

रणथंभौर में नया जीवन...बाघिन टी-2307 ने जन्मे तीन शावक

राजस्थान के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशी की खबर सामने आई है। रणथंभौर में शावकों की किलकारी गूंजी है। बाघिन टी-2307 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर की है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर की कुंडेरा रेंज में गश्त के दौरान कुछ दिन पूर्व वनकर्मियों ने बाघिन टी-2307 को अपने तीन शावकों के साथ देखा था। 

No comments