2 एम्बुलेंस की टक्कर:मरीज सुरक्षित, हादसे के बाद एक एम्बुलेंस का चालक मौके से फरार
बांसवाड़ा के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल मोहन कॉलोनी चौराहे पर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मरीजों को लेकर जा रही दो एम्बुलेंस आपस में जोरदार तरीके से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों एम्बुलेंस के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। लेकिन दोनों वाहनों में मौजूद मरीज सुरक्षित रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों एम्बुलेंस में सवार मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। मगर, हादसे के बाद एक एम्बुलेंस का चालक मौके से फरार हो गया।

No comments