Breaking News

जिले की कमान अब महिला अधिकारियों के हाथों में


राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में महिला शक्ति ने नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है। जिले के प्रशासनिक और पुलिस तंत्र की बागडोर अब महिला अधिकारियों के हाथों में है। जिला कलेक्टर से लेकर थानाध्यक्ष तक, कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं अपनी दक्षता और सशक्त नेतृत्व का परिचय दे रही हैं।
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन जिले की सर्वोच्च प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इनके साथ ही एडीएम सिटी रीना छिम्पा, एसीएम स्वाति गुप्ता, एएसपी (सीआईडी) दीक्षा कामरा, डीएसओ कविता सिहाग, डीईओ शीवा चौधरी, उद्यान विभाग की डिप्टी डायरेक्टर प्रीति गर्ग, तथा सहायक निदेशक (रोजगार) शर्मिला चौधरी जैसे पदों पर भी महिला अधिकारी जिले में अपनी भूमिका निभा रही हैं।

No comments