बीडीआईएस में 'शिवोत्सव' का आयोजन 16 को
अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम श्रीगंगानगर की पावन धरा पर जल्द ही देखने को मिलेगा। ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल श्रीगंगानगर और आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार एक भव्य 'शिवोत्सवÓ का आयोजन किया जा रहा है। यह महाआयोजन आगामी 16 नवंबर 2025 को होगा। इस 'शिवोत्सवÓ कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर शामिल होंगे। श्रीगंगानगर के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब पूज्य श्रीश्री रविशंकरजी का आगमन होगा। इस आयोजन को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायी पीले चावल बांटकर निमंत्रण दे रहे हैं।

No comments