कॉलेज में बस-कारें फूंकी, 4 हजार स्टूडेंट्स का हंगामा
मध्यप्रदेश के सीहोर के वीआईटी कॉलेज में 4 हजार छात्रों ने हंगामा कर दिया। रात को छात्रों ने कॉलेज परिसर में बस और कारों में आग लगा दी। एम्बुलेंस में भी तोडफ़ोड़ की। हालात बिगडऩे पर 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।
वीआईटी कॉलेज जिले के आष्टा में स्थित है। छात्रों का प्रदर्शन भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर है। उनका कहना है कि कॉलेज में घटिया पानी और खाने के कारण कई छात्रों को पीलिया हो गया है।कुछ की तो मौत हो गई।

No comments