राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वार्डों के नए प्रावधान हुए लागू
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भजनलाल सरकार ने परिसीमन के बाद नई बनी जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों से संबंधित वार्डों की अधिसूचनाओं की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस बार ग्राम पंचायत में न्यूनतम वार्डों की संख्या बढ़ाकर 5 से 7 की जा रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। पंचायती राज संस्थाओं में जहां पहले करीब सवा लाख प्रतिनिधि चुनकर आते थे, वहीं अब यह संख्या लगभग डेढ़ लाख तक पहुंच सकती है।
सूत्रों के अनुसार पहले ग्राम पंचायतों में 3000 की आबादी तक 5 वार्ड बनते थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 7 किया जा रहा है। इसके बाद प्रत्येक 1000 की अतिरिक्त आबादी पर दो नए वार्ड गठित किए जा सकेंगे।
सूत्रों के अनुसार पहले ग्राम पंचायतों में 3000 की आबादी तक 5 वार्ड बनते थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 7 किया जा रहा है। इसके बाद प्रत्येक 1000 की अतिरिक्त आबादी पर दो नए वार्ड गठित किए जा सकेंगे।

No comments