Breaking News

11827 उप प्राचार्यों की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी,प्राचार्य पदों की डीपीसी की तैयारियां

राजस्थान शिक्षा विभाग में पिछले दो वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रियाओं में तेजी दिखाई देने लगी है। वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 के लिए 26 सितंबर 2025 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) में चयनित 11,827 उप प्राचार्यों के यथास्थान कार्यग्रहण की जानकारी निदेशालय को मिलने के बाद शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इनकी अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। निदेशालय ने संबंधित सभी उप प्राचार्यों से 24 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। अधिकारियों को अपनी आपत्ति अपने-अपने मंडल के संभागीय संयुक्त निदेशक को निर्धारित तिथि तक देनी होगी।

No comments