दिल्ली ब्लास्ट के बाद खाटूश्याम जी में हाई अलर्ट
दिल्ली ब्लास्ट मामले के बाद राजस्थान में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है. ऐसे में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक खाटूश्याम जी में भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है. पूरे राजस्थान में सबसे अधिक धार्मिक पर्यटन खाटूश्याम जी में होता है. भक्तों की दर्शन व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किए गए है. यहां आने वाले भक्तों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मंदिर में एंट्री दी जा रही है. हालांकि इससे भक्तों को थड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन मंदिर कमेटी का कहना है कि यह जरूरी है.

No comments