Breaking News

पराली से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चलाया 45 मिनट का रेस्क्यू ऑपरेशन

कोटा में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रॉली चला रहा ड्राइवर नीचे दब गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर से गिर गई।
कोटा के नांता क्षेत्र में मंगलवार रात बायीं मुख्य नहर के पास यह हादसा हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नहर किनारे से गुजर रही ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाला के पास पलट गई। दलदल और पराली में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए करीब 45 मिनट तक मशक्कत की गई। 

No comments