एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! शारजाह से आए यात्री से 11 सोने की सिल्लियाँ बरामद
हैदराबाद के शम्शाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में सोना जब्त किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब शारजाह से आए एक यात्री के सामान की रूटीन जांच के दौरान अधिकारियों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। यात्री के बैग की एक्स-रे स्कैनिंग में कुछ असमान्य दिखाई देने पर अधिकारियों ने उसके बैग को अलग कर लिया और मैनुअल जांच शुरू की। कस्टम अधिकारियों ने तुरन्त सोना निकालकर जांच की और उसकी गुणवत्ता और शुद्धता की पुष्टि की। जब्त किए गए इस सोने का कुल मूल्य लगभग 1.55 करोड़ आंका गया है।

No comments